News Addaa WhatsApp Group

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कप्तानगंज ने सुपरकिंग्स गोरखपुर को हराया,विकास बने मैन ऑफ द मैच

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 17, 2021  |  5:22 PM

724 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कप्तानगंज ने सुपरकिंग्स गोरखपुर को हराया,विकास बने मैन ऑफ द मैच

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत मोरवन गांव में आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे लीग मैच का रामकोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की।तीसरे लीग में सुपरकिंग्स गोरखपुर को हराकर कप्तानगंज ने अगले राउंड में प्रवेश किया। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तानगंज के विकास को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। 

मोरवन में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा लीग मैच शुक्रवार को सुपरकिंग्स गोरखपुर व कप्तानगंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कप्तानगंज के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 208 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तानगंज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।उनके चार बल्लेबाज 9 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट चुके थे। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। विकास के 20 बाल में बनाये गए 64 रन और राजा के 51 रनों की बदौलत एक ओवर पहले ही 209 रन बनाकर कप्तानगंज की टीम मैच जीत लिया। इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव,  दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking