कसया/कुशीनगर। जिला स्पोर्टस स्टेडियम स्थित तरणताल का उद्घाटन जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा 04 अप्रैल को देर शाम काफी खुशनुमा माहौल मे सम्पन्न किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि जनपद कुशीनगर में तरणताल के उद्घाटन से तैराकी के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होनें कहा कि तैराकी के क्षेत्र में भी जनपद के खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर सकते हैं उन्होनें खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी। विदित हो कि कोविड महामारी की वजह से विगत 02 वर्षों से तरणताल का संचालन बंद था जिसे खेल निदेशालय के निर्देश के क्रम में इस सत्र में फिर से शुरू किया गया है।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जीवन रक्षक ममता भारती धीरेंद्र सिंह, नीरज सिंह रामनाथ शुक्ला व जिला खेल कार्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…