कप्तानगंज/कुशीनगर। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र लक्ष्मीगंज मील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बन्द चीनी मिल को चलवाने तथा कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान जो करोड़ों रूपये बकाया है उसका सम्पूर्ण भुगतान अबिलम्ब कराने के लिये किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आठवाँ दिन जारी रहा।
आज धरना प्रदर्शन स्थल से यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने बताया कि, जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने व कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान जो करोड़ों रूपये बकाया है उसका सम्पूर्ण भुगतान अबिलम्ब कराने के लिये लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं श्री सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य की योगी सरकार द्वारा वादा करने के बाद भी बन्द चीनी मिल को नही चलवाना और किसानों को गन्ने के बकाए का पूर्ण भुगतान नहीं करना डबल इंजन की सरकार का वादाखिलाफी ही नहीं किसानों, मजदूरों,बेरोजगारों,ब्यापारियों और आम जन के साथ एक बड़ा धोखा है जिसे किसान,मजदूर, बेरोजगार, ब्यापारी और आम मतदाता कत्तई बर्दाश्त नही कर सकता है।
अन्त में कहा कि जब तक सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा करके कार्य प्रारम्भ नही कराती है और कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान जो करोड़ों रूपये बकाया है उसका सम्पूर्ण भुगतान अबिलम्ब करा नही देती है,यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…