कप्तानगंज/कुशीनगर।भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने व कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान जो करोड़ों रूपये बकाया है उसका सम्पूर्ण भुगतान अबिलम्ब कराने के लिये किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के तीसरे चरण का आज 11वां दिन है।
आज धरना प्रदर्शन स्थल से यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जनपद में प्रदेश के राज्य मन्त्री गन्ना विकास एवं चीनी उधोग विभाग संजय सिंह गंगवार का दो दिवसीय आगमन हुआ था और इनके द्वारा जनपद में गन्ना किसानों के हित में सरकार क्या क्या कार्य कर रही है कोई प्रकाश नही डाला गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे सिंह ने कहा कि जनपद में हमारे नेतृत्व में किसानो द्वारा हो रहे धरना प्रदर्शन पर भी कोई प्रतिक्रिया राज्यमन्त्री द्वारा नही आयी जिसकी वजह से किसान मायूस हो गया है।
किसानों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को हम लोगों ने बढ़-चढ़ कर वोट देकर पूर्ण बहुमत से सरकार बना दिया मगर राज्य मन्त्री गन्ना विकास एवं चीनी उधोग विभाग संजय सिंह गंगवार ने लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल पर किसानों के बीच में नही पहुँच कर यह एक मिसाल पेश किया है कि किसान कितना भी भाजपा को वोट देगा, यह पार्टी किसान हित में कुछ भी करने को तैयार नही है। राज्यमंत्री द्वारा बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये कोई बात नही करना हास्यप्रद लगता है क्योकि इनका पद गन्ना किसानों से सम्बन्धित है। इस पार्टी को सिर्फ झूठ और फरेब बोल कर सत्ता अपनाने में महारत हासिल है।
अन्त में श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री- योगी जी से पुन: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी-मिल को चलवाने की मांग करते हुए कहा कि, जब तक सरकार लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा करके कार्य प्रारम्भ नही कराती है और कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान जो करोड़ों रूपये बकाया है, उसका सम्पूर्ण भुगतान अबिलम्ब करा नही देती है, यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…