News Addaa WhatsApp Group

खड्डा पुलिस का अभिनव प्रयोग, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कमेटी गठित कर अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर लगायेगी अंकुश

Sanjay Pandey

Reported By:

May 7, 2022  |  9:32 PM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा पुलिस का अभिनव प्रयोग, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कमेटी गठित कर अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर लगायेगी अंकुश
  • थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में शनिवार को पुलिस ने मुसहर बस्ती में लगाया चौपाल, किया जागरूक

खड्डा/कुशीनगर। अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने पर रोक लगाने के लिए शनिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के मुसहर बस्ती में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह द्वारा ग्राम प्रधान अवनिन्द्र गुप्ता व संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें उपस्थित लोगों से सहयोग मांगते हुए इसका बहिष्कार करने पर जोर दिया गया। इस अभियान में ग्राम प्रधान सहित गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

जागरूकता अभियान में महिलाओं और बच्चों से एस एच ओ धनवीर सिंह ने कहा कि कोई भी शराब बनाए या पी कर हंगामा करे तो उसकी शिकायत पुलिस से तत्काल करें। या शराब का धंधा अपने आसपास नहीं होने दिया जाए।

इसके लिए स्थानीय बस्ती के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। खासकर घरों की महिलाओं को, जो अपने घर के पुरुष सदस्यों को इस धंधे में जाने से रोके। जब महिलाएं जागरूक हो जाएंगी तब शराब का अवैध धन्धा व पीना दोनों बन्द हो जायेगा। इसके बाद अपने- अपने घरों में लोग चैन से सो पाएंगे। जिन्दगी खुशहाल हो जाएगी। *चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अवनिन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में एक स्थायी कमेटी का गठन किया गया जो अवैध शराब निष्कर्षण पर प्रभावी अंकुश लगाने व इस संबंध में पुलिस को सूचना देने का कार्य करेगी साथ ही साथ मद्य निषेद्ध के संबंध में गठित टीम जागरूकता अभियान चला लोगों को जागरूक करेगी।* इस दौरान एसआई पीके सिंह, महिला एस आई प्रिंसी पाण्डेय, महिला कां. प्रसुन सिंह सहित मुसहर समाज की महिलाएं आदि शामिल रहीं।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking