रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के कस्बा रोड स्थित गोवंश आश्रय का शुक्रवार को नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने गोवंशों की संख्या की जानकारी ली।कुल संख्या चालीस बछड़ा और एक गाय बतायी गयी। उन्होंने कड़ाके की ठंड से बचाने हेतु गो आश्रय को चारों तरफ से प्लास्टिक से ढ़कने को कहा । जानवरों के खाने वाले नाद भी देखा, नाद में हरा चारा, चोकर तथा गुड़ देखा।
नोडल अधिकारी ने गौ माता के पीठ पर पीला वस्त्र रख उनकी धूप अगरबत्ती से आरती की, तत्पश्चात गाय और बछड़ो को गुड़ और केला खिलाया। गाय को चारा खिलाने के बाद पशुओं की देखभाल करने वाले से गोवंश आश्रय में पशु डॉक्टर के आने की बात पूछा। जिस पर केयर टेकर ने कहा कि डॉक्टर आते हैं लेकिन मौके पर मौजूद डाक्टर की केयर टेकर ने पहचान नहीं कर पाया। नोडल अधिकारी ने ईओ रामकोला संतोष वर्मा को निर्देशित किया कि दीवार पर पशु डॉक्टर, उपजिलाधिकारी, ईओ का मोबाईल नंबर लिखवा दें ताकि जानवरों का तबीयत ख़राब होने पर जानकारी देने में मौजूद पशुपालक को कोई असुविधा न हो। मौके पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…