कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल जाए और प्यार कब मुसीबत का सबब बन जाए, इसका एक मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की और बहराइच निवासी युवक के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध बढ़े और करीब 20 दिन पहले दोनों घर से निकल गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद कप्तानगंज पुलिस ने तलाश शुरू की और आखिरकार लड़की को लखीमपुर खीरी से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस ने 09 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मुशर्रफ पुत्र लालमुहम्मद, निवासी बिछिया भवानीपुर, थाना सुजौली, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चले कि 20 दिन की मोहब्बत का पुलिस ने निकाल दिया हैं‘बुखार’।
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई कथित प्रेम कहानी में दोनों के घर से निकलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो कप्तानगंज पुलिस ने गंभीरता से तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए लड़की को लखीमपुर खीरी से बरामद किया और मामले में वांछित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।थाना कप्तानगंज में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 के तहत धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत है।
यहां बताना चाहूंगा कि इस सराहनीय कार्य में कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र राय तथा कांस्टेबल अभय कुमार शामिल रहे। कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई ने फिलहाल इंस्टाग्राम से शुरू हुई इस कथित प्रेम कहानी को कानूनी कार्रवाई के मुकाम तक पहुंचा दिया है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…