News Addaa WhatsApp Group Join करें

जच्चा-बच्चा केंद्र बदहाल, इलाज की जगह इंतजार! सुमही संग्राम में जर्जर भवन और बदइंतजामी के बीच माताओं-नवजातों की सेहत से खिलवाड़, पप्पू पाण्डेय ने अधिकारियों से लगाई गुहार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2026  |  5:04 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जच्चा-बच्चा केंद्र बदहाल, इलाज की जगह इंतजार! सुमही संग्राम में जर्जर भवन और बदइंतजामी के बीच माताओं-नवजातों की सेहत से खिलवाड़, पप्पू पाण्डेय ने अधिकारियों से लगाई गुहार WhatsApp
Responsive image

सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। भवन की जर्जर हालत, साफ-सफाई का अभाव और जरूरी सुविधाओं की कमी के चलते यहां आने वाली माताओं एवं नवजात बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जच्चा-बच्चा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का भवन यदि खुद बदहाली का शिकार हो जाए तो ग्रामीण महिलाओं और नवजात बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिलेंगी? केंद्र की वर्तमान स्थिति तत्काल मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की मांग कर रही है।
इसी समस्या को लेकर पप्पू पाण्डेय, निवासी ग्राम सुमही संग्राम, विकासखंड सेवरही, जनपद कुशीनगर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर जनहित में जच्चा-बच्चा केंद्र की स्थिति सुधारने की मांग की है।
आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि केंद्र का भवन वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर एवं खराब स्थिति में है। इसके अलावा केंद्र में साफ-सफाई तथा आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। इसका सीधा असर गांव की माताओं और नवजात बच्चों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि जच्चा-बच्चा केंद्र के भवन का आवश्यकतानुसार निर्माण अथवा मरम्मत कराया जाए तथा साफ-सफाई समेत सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

अब देखना यह है कि आवेदन फाइलों में दबता है या जमीन पर दिखेगा असर?
ग्रामीणों की उम्मीद अब जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी है। सवाल यह भी है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े इस केंद्र की बदहाल तस्वीर कब बदलेगी और कब यहां आने वाली महिलाओं व नवजात बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर स्वास्थ्य वातावरण मिल सकेगा। जनहित से जुड़े इस मामले में त्वरित कार्रवाई की दरकार है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking