हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार शाम को क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का पैदल मार्च कर जायजा लिया।
पैदल गश्त की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक से हुई, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बागनाथ शहीद पार्क तक पहुंची। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान थानाध्यक्ष दीपक सिंह, नगर चौकी इंचार्ज रूपेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक दिव्याशू पांडेय का ज्ञान प्रकाश सुर्यवंशी, धीरेन्द्र सिंह,मनीष गुप्ता सहित कोतवाली पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पर्व एवं सावन माह के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। पुलिस टीम ने आमजन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से नगरवासियों में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह गश्त क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…