News Addaa WhatsApp Group

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को खड्डा पुलिस ने दो बाइक के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 2, 2022  |  5:08 PM

892 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को खड्डा पुलिस ने दो बाइक के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
  • वाहन चोर के विरुद्ध गोरखपुर जीआरपी, महराजगंज सहित कुशीनगर में दर्ज है गंभीर मुकदमा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गुरली पुल के समीप मुखवीर की सूचना पर सोमवार को अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोटसाइकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान छावनी टोला सिसवां बाजार थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के हनुमान जायसवाल पुत्र स्व. दिनेश जायसवाल के रुप में हुई है। वाहन चोर को पुलिस जेल भेजते हुए उसके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

सोमवार को अपराधियों व वांछितो के बिरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक उमेश सिंह, कां. चंदन यादव, कां. रामनिवास यादव, कां. राजू यादव मुखवीर की सूचना पर गुरली पुल पर टोह में जुटे थे कि उक्त वाहन चोर पुलिस टीम देखकर भागने लगा। टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस दो अदद मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर रंग हल्का काला व काले रंग की बजाज प्लेटिना बरामद किया है। अभियुक्त हनुमान जायसवाल के विरुद्ध धारा 41/411 भादवि का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गये वाहन चोर के विरुद्ध गोरखपुर, महराजगंज सहित कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों पर वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking