News Addaa WhatsApp Group

investment in Kushinagar/कुशीनगर में 91 उद्यमी 1305 करोड़ का करेंगे निवेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2023  |  6:29 PM

1,017 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
investment in Kushinagar/कुशीनगर में 91 उद्यमी 1305 करोड़ का करेंगे निवेश
  • पड़रौना रामकोला रोड स्थित बसन्तपुर-सुसवलिया में द पार्थ रिसॉर्ट होटल, में आयोजित है कार्यक्रमl

कुशीनगर। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर में निवेश बढ़ाने के लिए जनपद की विशिष्ट सांस्कृतिक व भौगौलिक पृष्ठभूमि के आलोक में उद्यमियों से शासन की वर्तमान नीतियों का प्रचार-प्रसार कर उनसे जनपद में अधिकाधिक निवेश कराने के उद्देश्य से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अन्तर्गत इन्वेस्टर समिट जनपद-कुशीनगर’ कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 24.01.2023 को प्रातः 11ः00 बजे से ‘‘द पार्थ रिसार्ट’’ होटल, रामकोला रोड, बसन्तपुर, सुसवलिया, पडरौना, कुशीनगर में किया गया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार दूबे जी, मा0 सांसद, कुशीनगर के अतिरिक्त मा0 विधायकगण के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण भी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही कुशीनगर के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी के अतिरिक्त अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संगठन व उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि व इन्वेस्टर समिट के इन्टेन्ट फाइल उद्यमी भी उपस्थित रहेंगे। शासन की वर्तमान नीतियों और योजनाओं की सम्बन्धित विभिन्न विभागों यथा उद्योग विभाग, जी0एस0टी0 विभाग, श्रम विभाग, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, उद्यान, अग्निशमन विभाग एवं अन्य योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जायेगी।

अब तक जनपद में कुल 91 उद्यमियों ने लगभग 1305.00 करोड़ रू0. के इन्वेस्ट हेतु इन्टेन्ट फाइल किए हैं, जिनमें कुल 10,491 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। उन्होंने जनपद के सभी संबंधित उद्यमियों, निवेशकों, उद्यमी प्रतिनिधियों व सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त कार्यक्रम में ससमय प्रतिभाग कर कार्यक्रम का लाभ उठावें।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking