News Addaa WhatsApp Group

IPS RK Vishwakarma/आरके विश्वकर्मा को मिल सकता है यूपी के DGP का चार्ज, शासन स्तर से आया बुलावा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 31, 2023  |  2:54 PM

1,630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS RK Vishwakarma/आरके विश्वकर्मा को मिल सकता है यूपी के DGP का चार्ज, शासन स्तर से आया बुलावा

पिछले 11 महीने से डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान 31 मार्च को रिटायर हो गए. 1988 बैच के आईपीएस अफसर थे. उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में अपनी सेवाएं दी. देवेंद्र सिंह चौहान की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती रही है. उनकी सेवानिवृत्ति के साथ प्रदेश के नये पुलिस मुखिया की तलाश तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि 1988 बैच के ही चार अफसरों में किसी को डीजीपी बनाया जा सकता है. इनमें विजय कुमार की सेवानिवृत्ति जनवरी 2024 में है. वहीं डीजी की रेस में एक नाम आनंद कुमार का भी है, वह अप्रैल 2024 में रिटायर होंगे. इसी बैच के अनिल कुमार अग्रवाल अप्रैल और डॉ राजकुमार विश्वकर्मा मई 2023 में रिटायर होने वाले हैं. माना जा रहा है पुलिस ऐसे किसी अधिकारी को पुलिस विभाग की कमान सौंपेगी, जिसका कार्यकाल लगभग साल भर का हो. हालांकि माना जा रहा है पुलिस महानिदेशक के पद के लिए आरके विश्वकर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है. फिलहाल वह पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं. बताया जा रहा है कि राज्य शासन यूपीएससी को भेजे गए प्रस्ताव में डॉ राजकुमार विश्वकर्मा का नाम पहले ही भेज चुकी है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking