News Addaa WhatsApp Group

श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण घर-घर पहुंचना हो रहा है सुनिश्चित, लोगों से आनंदोत्सव मनाने का कर रहे अपील

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 16, 2024  |  6:49 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण घर-घर पहुंचना हो रहा है सुनिश्चित, लोगों से आनंदोत्सव मनाने का कर रहे अपील

रामकोला/कुशीनगर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभक्तों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने का क्रम बहुत ही जोरों पर है। अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता श्रीराम का निमंत्रण देने घर-घर पहुंच रहे हैं और घर- घर अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व आमंत्रण पत्र देकर 22 जनवरी को लोगों से अपने घर, गांव, गली मोहल्ले में ही किसी न किसी धार्मिक कार्यक्रम के जरिये प्राण प्रतिष्ठा से जुड़कर आनंदोत्सव मनाने के लिए अपील कर रहे हैं और प्राण- प्रतिष्ठा के दिन शाम को अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए कम से कम पांच दीपक जलाने और दीपमालाएं सजाने की भी अपील कर रहे हैं।

इसी क्रम में रामकोला क्षेत्र के कुसम्हाँ चकिया में अक्षत और पत्रक वितरण अभियान में लगे हरिकेश राव, विशाल राव, आयुष कुमार राव, हैप्पी आदि कार्यकर्ताओं ने अक्षत व आमंत्रण पत्रक के जरिये मंदिर निर्माण की भव्यता व स्वरूप से भी भक्तों को अवगत कराया और पत्रक के पिछले हिस्से में मंंदिर के स्वरूप व इसकी विशेषताओं की जानकारी दी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking