News Addaa WhatsApp Group

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 13, 2026  |  7:50 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपट्टामारी में इस्तेमाल किया गया बैग, ₹3,500 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 13.04.2026 को थाना कसया पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 211/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अनुराग सिंह पुत्र अमरेश सिंह निवासी वार्ड नं. 14, फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर तथा अरमान अंसारी पुत्र आफताब अंसारी निवासी किशुनदासपट्टी भलुही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से झपट्टेमारी का एक बैग, ₹3,500 नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन का कवर तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर एन 160 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त झपट्टामारी की वारदातों में शामिल थे और लंबे समय से पुलिस की नजर में थे।
पुलिस ने इस संबंध में मु0अ0सं0 211/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना कसया जनपद कुशीनगर के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक वरुणेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर यादव, आलोक कुमार, अजीत सिंह पटेल और आशुतोष सिंह। यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस टीम की सक्रियता से यह सफलता मिली हैं।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking