News Addaa WhatsApp Group

Jan Vishwas Yatra Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा जन विश्वास यात्रा दूसरे दिन मन्दिरों में किया दर्शन पूजन, लिया जीत का आशीर्वाद

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 28, 2021  |  7:32 PM

645 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा जन विश्वास यात्रा दूसरे दिन मन्दिरों में किया दर्शन पूजन, लिया जीत का आशीर्वाद
  • जन विश्वास यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर हाथी घोड़ों और ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा दूसरे मंगलवार को कुशीनगर, फाजिलनगर, तमकुहीराज और पडरौना विधानसभा में भ्रमण किया।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों,हाथी घोड़ों के साथ फूलों की वर्षा कर यात्रा यात्रा का स्वागत किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

सबसे पहले यात्रा लेकर आए राष्ट्रीय मंत्री और बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में यात्रा के सह प्रभारी और राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद, सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी,एस एन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी०एन० पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय यात्रा प्रभारी संजीव राय, क्षेत्रीय मीडिया सम्पर्क विभाग से सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी,जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र,विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला मंत्री बलिराम यादव, मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, अनिल प्रताप राव, चन्द्र प्रताप दूबे और अमिय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोगों के साथ तथागत भगवान बुद्ध परिनिर्वाण मन्दिर में दर्शन पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।

उसके बाद मल्लूडीह,फाजिलनगर,पटहेरिया, लबनिया,तमकुही,बनरहां, मोड़, बभनौली कोठी चौराहा,सीताराम चौराहा,गुरवलिया,नोनिया पट्टी में जोरदार स्वागत के बाद यात्रा कुबेर स्थान प्राचीन शिव मंदिर में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और मण्डल अध्यक्ष शिवमोहन प्रसाद के साथ दर्शन पूजन कर भगवान शिव से 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आशीर्वाद लेकर यात्रा पडरौना स्वागत सभा के लिए आगे बढ़ी जहां रास्ते में गांगरानी चौराहा और हरका बाजार में पडरौना नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समर्थको ने जूलूस के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्र,रामायन कुशवाहा, डॉ गणेश पाण्डेय,धनन्जय तिवारी, किशोर यादव,विजय कुमार सोनी,रामाशिष गोंड, छोटू भारती,परोप्रकाश सिंह,दुर्गादयाल, प्रदुम्न मिश्र, अनिल मल्ल,रवि तिवारी,रवि प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking