News Addaa WhatsApp Group

भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी का बड़ा जवाब: “मैं अब किस मुंह से मोदी को इनकार करूं?”

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2024  |  3:15 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी का बड़ा जवाब: “मैं अब किस मुंह से मोदी को इनकार करूं?”

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए के पाले में आने की अटकलें जोरों पर हैं. इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है. इस पर रालोद अध्यक्ष गदगद नजर आ रहे हैं. किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद जयंत चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भावनाओं को समझते हैं। इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे भारतीय जनता पार्टी के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेंगे। इस पर उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन से इनकार नहीं किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

बीजेपी के साथ जाने पर जयंत चौधरी ने कहा कि मैं किस मुह से इनकार करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पिता अजित सिंह का सपना साकार किया है। प्रधानमंत्री देश की मूल भावना को समझते हैं। मेरे लिए यह यादगार और भावुक करने वाला पल है।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद जयंत चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में यह बहुत बड़ा दिन है। मेरे लिए भावुक और यादगार पल है। मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं। मोदी जी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं। जयंत ने कहा कि जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने अपने पिता चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इसकी लंबी लड़ाई लड़ी थी।

संबंधित खबरें
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking