News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार, दरोगा घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 24, 2022  |  10:55 PM

2,516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार, दरोगा घायल

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में शामिल एक दरोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश व दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

जानकारी के अनुसार पटहेरवा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात स्वाट टीम व पटहेरवा पुलिस टीम थाना का क्षेत्र के नुनिया पट्टी सोबरसा तरकुलवा-देवरिया जाने वाली सड़क पर अपराधियो से मुठभेड़ हो गयी जिसमे एक अपराधी की पैर में जहां गोली लगी है,वही चौकी प्रभारी फाजिलनगर आलोक यादव के घायल हो गए तथा एक अन्य अपराधी भागने में सफल हुआ है। घायल अपराधी की पहचान गोगा उर्फ जुहरूदिन के रूप में हुई है। जो स्थानीय थाना पटहेरवा निवासी बताया जारहा है। बदमाश के कब्जे से एक बिना नम्बर की अपाची मोटरसाइकिल व एक पिस्टल बरामद हुई है. घटना के सुचना के बाद मौके पर वरिष्ठ अधिकारीयों के भी मौजूद है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस से सामना होने पर बदमाश ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं मुठभेड़ में घायल चौकी प्रभारी फाजिलनगर आलोक यादव के दाहिने हाथ मे गोली लगी है घायल दरोगा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दरोगा की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस टीम भागे हए बदमाश को पकड़ने के लिये काम्बिंग कर रही है। जिसका नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह खुद सम्भाले हुए है।

साथ ही साथ आपको बता दे जैनुदीन उर्फ गोगा पूर्व में फाजिलनगर के एक सिनेमा हाल से “कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखकर लौट रहे तीन युवको पर चाकू से हमले के आरोप में फरार चल रहा था.

खबर पर अपडेट जारी है !

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking