कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में बुधवार को पत्रकार राज पाठक ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में मित्रों के साथ पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया साथ ही कई जगह शुभचिंतकों के साथ केक भी काटा।पौधरोपण करते श्री पाठक ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि मैं सत्य,अहिंसा,प्रेम,सद्भभावना,भाईचारे को अपने जीवन पथ में आजीवन आत्मसात रखु व व झूठ,जलन,वैमनस्यता,हिंसा,बेईमानी से हमेशा कोसो दूर रहू,गरीब,असहाय,जरूरतमंद की हमेशा भरपूर मदद कर सकू इस काबिल बनने की अभिलाषा है साथ ही कहा कि पृथ्वी पर जीवन का आधार पौधे ही हैं,इनसे हमें न सिर्फ प्राण वायु ऑक्सीजन मिलता है अपितु विभिन्न प्रकार की औषधियाँ से लेकर फल फूल इत्यादि की प्राप्ति भी होती है। अतः हमें जब भी अवसर मिले बढ़ चढ़ कर पौधरोपण करना चाहिए।
उन्होंने नयी दिशा के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित सभी मित्रों से जन्मदिन पर पौधरोपण की अपील भी की। साथ ही श्री पाठक के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना भी किया।उपस्थित लोगों ने कहा कि विश्व शांति के लिए महात्मा गांधी के सत्य, अंहिसा त्याग की भावना को आत्मसात करने की जरूरत है।
इस अवसर पर सुमित त्रिपाठी,अमित पाठक,राकेश गिरी,सौरभ मिश्रा,रितेष दुबे,अनुराग पांडेय,संजीव गौड़, आकाश पाठक,अंकित,विपुल दुबे समेत लोग मौजूद रहे।।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…