News Addaa WhatsApp Group

Kanpur Fire News: आठ घंटे से धधक रहीं 600 दुकानें, अरबों रुपये के सामान की क्षति की आशंका! सेना-पुल‍िस ने संभाला मोर्चा, दमकल की 55 गाड़‍ियां मौजूद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 31, 2023  |  10:51 AM

1,672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kanpur Fire News: आठ घंटे से धधक रहीं 600 दुकानें, अरबों रुपये के सामान की क्षति की आशंका! सेना-पुल‍िस ने संभाला मोर्चा, दमकल की 55 गाड़‍ियां मौजूद

कानपुर के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 6 कॉम्प्लेक्स की करीब 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। जिससे अरबों रुपए के नुकसान होने की आशंका है। आग लगने की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभाला है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। होलसेल मार्केट में लगी आग 9 घंटे बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है। कॉम्प्लेक्स में रुके एक शख्स के मिसिंग होने की जानकारी सामने आई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

आग सबसे पहले एआर टावर में दुकानों के बाहर रखे सामान में लगी। तेज हवाओं के कारण आग ने पल भर में ही कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद देखते ही देखते पूरा तीन मंजिला टावर धधकने लगा। इसके बाद आग हमराज कॉम्प्लेक्स, नफीस टावर, अर्जुन कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स-1 और मसूद कॉम्प्लेक्स-2 तक फैल गई। इन 6 कॉम्प्लेक्स से आग की लपटें और धुआं अभी भी उठ रहा है।

नफीस टावर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है। इस टावर में भी आग लगी है। आग ने बैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया है। व्यापारी रवि शंकर दुबे ने बताया कि 800 से ज्यादा दुकानें जली हैं। आग से 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

एआर टावर में रुका एक व्यक्ति लापता
एआर टावर में काम करने वाले ज्ञान प्रकाश लापता हैं। उनकी पत्नी का कहना है कि अभी उनका पता नहीं चल सका है। ज्ञान प्रकाश से साथी ने बताया कि हम 6-7 लोग चौथे फ्लोर पर रात 12 बजे सोने गए थे। एक बजे के बाद आग लगी। आग लगने के बाद हम सभी बाहर आ गए। लेकिन, 40 साल के ज्ञान का पता नहीं चल रहा है। ज्ञान की तलाश के लिए फायर फाइटर्स ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मास्क लगाकर AR टावर में घुसे हैं।

आसपास के जिलों से बुलाई गई फायर ब्रिगेड
कानपुर, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। सेना के साथ एयर फोर्स की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी है। कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और डीएम मौके पर मौजूद हैं।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि टीम आग बुझाने में जुटी है। कपड़े की मार्केट है तो आग तेजी से फैली। अगल-बगल लकड़ी की मार्केट है। तंग रास्ते हैं, आसपास काफी बिल्डिंग हैं। ऐसे में आग और न फैले इसका ध्यान रखा जा रहा है।

एक किलोमीटर के एरिया को सील किया गया
कानपुर बांसमंडी में अग्निकांड के चलते करीब 1 किमी का दायरा सील कर दिया गया है। कोपरगंज चौराहा, बांसमंडी चौराहा और डिप्टी पड़ाव चौराहा से बांसमंडी कपड़ा बाजार को जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking