कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रही है 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबा सफर तय कर लिया है। भाजपा पार्टी अब पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है ऐसे में पार्टी का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर में शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता शामिल रहे। ओर वे सड़कों पर पार्टी का प्रचार कर रहे थे, शोभा यात्रा की एक खास बात और रही कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और योजनाओं के सिद्धांतों पर अमल करती है।
इसी क्रम में कप्तानगंज के सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर झंडारोहण किए और नगर भ्रमण करते हुए नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर जहां प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम को सुनने के लिए एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई थी, सभी ने बैठकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।अंत में रामकोला विधायक विनय गोड़ ने कहा कि पार्टी नीतियों और सिद्धांतों पर अमल करती है, यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर आसीन हो सकता है, साथ ही साथ कोई भी पद किसी के लिए आरक्षित नहीं है पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं जो आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है।
इस दौरान आनन्द मिश्रा, शिवशंकर अग्रहरि,विजय खेतान, रामप्रताप सिंह,हरेराम गुप्त, बैजनाथ गुप्त, गंगा सागर गुप्त, संतोष जायसवाल, ग्रामप्रधान अम्बिका गुप्ता, विजय कनौजिया, अंकित उपाध्याय, राम प्रवेश साहनी,रविन्द्र गोड़ राजेश साहनी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…