News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: अधिवक्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 14, 2023  |  8:14 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अधिवक्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

कप्तानगंज/कुशीनगर। हापुड़ कांड को लेकर बेकसूर अधिवक्ता समाज पर हुए पुलिसिया बर्बरता और लाठीचार्ज के बाद निर्दोष अधिवक्ता लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमें को लेकर बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तहसील कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए गुरुवार को सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रजिस्ट्री दफ़्तर बंद करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव को सौंपा।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

मालूम हो कि कि उक्त घटना को लेकर बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सूबे के अधिवक्ता गण एकजुट होकऱ सड़क पर उतर गए हैं। उक्त घटनाओं ने अधिवक्ता समाज को जागृत कर दिया है। अब अधिवक्ता गण आर पार कर दोषियों को सजा दिलाने में एकजुट हो गए हैं। वहीं तहसील कप्तानगंज में गुरुवार को पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी व प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ता लोगों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि हापुड़ कांड के दोषी डीएम व एसपी को तत्काल हटाया जावे पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि दोषी पुलिस वालों को निलंबित किया जावे।अधिवक्ता शैलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा अधिवक्ता समाज को प्रताड़ित न किया जावे, पूर्व अध्यक्ष परमहंस ने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जावे पूर्व अध्यक्ष हीरा पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जावे, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा बिल लाया जावे, अधिवक्ता जय प्रकाश नारायण पाण्डेय ने अधिवक्ताओं से आर पार कि लड़ाई लड़ने पर बल दिए।

इस दौरान तेज बहादुर मिश्र,सुग्रीव सिंह,राजनन्दन लाल श्रीवास्तव,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा,नन्दलाल प्रसाद,दिनेश राव,आशुतोष कुमार,अमरनाथ शुक्ल, राजन पाण्डेय,इन्द्रेश यादव,दारा यादव, सहित अधिवक्ता गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking