News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज का 29 वाँ स्थापना दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

May 18, 2022  |  10:08 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज का 29 वाँ स्थापना दिवस

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे में स्थित जे.पी.इण्टरमीडिएट कालेज का 29 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश की उन्नति सम्भव है। बेहतर शिक्षा के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास और आधुनिकीकरण नहीं हो सकता। इस दौरान विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की शिक्षाशात्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शोभा गोंड ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में संस्कार युक्त शिक्षा प्रणाली का समावेशन आवश्यक है इस दिशा में जेपी इण्टरमीडिएट कालेज सकारात्मक रूप से आगे बढ रहा है।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

इस अवसर पर रामकोला विधानसभा के विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी समारोह को सम्बोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत स्वागत गीत,कुल गीत,मंगलाचरण,शिव स्तुति जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।दानवीर कर्ण पर आधारित लघु नाटिका ने महाभारत युग के दृश्यों को जीवंत बना दिया।वहीं विद्यालय के पूर्व छात्रों ने एकल गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से तेज सिंह कुशवाहा, प्रेमसागर, उग्रसेन मिश्रा, श्रेया गोंड, आयुषी सिंह, सिद्धार्थ कुमार, चाँदनी कुंवर, मोनिका अग्रहरी, देवा नंद, प्रिन्स गुप्ता, आकांक्षा ओझा, अकरम इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल थे।

देर रात तक चले इस समारोह में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, रामगोपाल गुप्त पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय खेतान, आनन्र्वद मिश्रा,राजेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह,अश्विनी पाण्डेय, शिवशरण पाण्डेय,सतीश श्रीवास्तव,अजय खेतान,जय प्रकाश उपाध्याय,अजय खेतान,इजाहरूल खान,अनूप श्रीवास्तव,राधेश्याम दिक्षित,राम प्रताप,जयराज सिंह,विश्वंभर प्रसाद, विद्याधर शुक्ला, मोनू कन्नौजिया उदयभान सिंह, डा.एस के गुप्ता, डा.बी पी सिंह, विनोद खेतान, सगीर अहमद,रणजीत सिंह,सूर्य प्रताप,शंभु वर्मा,चन्दन कुमार गोंड,जय सिंह,रामदरश शर्मा,प्रेम नारायण पाण्डेय,विनोद यादव,जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश साहनी,आनंद मिश्रा,रामदेव कुशवाहा,ब्रजेश साहनी,दीपक सिंह,शैलेन्द्र सिंह,विनोद शर्मा,ज्ञान प्रकाश भारती,अशफाक,मुश्ताक,रामानंद यादव,डा एस एन कुशवाहा,डा एस के गुप्ता,रविन्द्र गोंड, सुरेंद्र गोंड गोंड,जुगत पाण्डेय,राधेश्याम गुप्ता,शीलम गुप्ता सहित विशाल संख्या में लोग मौजूद रहे और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking