News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: दुर्गा और सरस्वती की प्रतिरूप हैं बेटियाँ- आई पी एस रतन कुमार श्रीवास्तव

Farendra Pandey

Reported By:

May 13, 2022  |  9:15 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: दुर्गा और सरस्वती की प्रतिरूप हैं बेटियाँ- आई पी एस रतन कुमार श्रीवास्तव

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के जेपी इण्टरमीडिएट कालेज में मातृ शक्ति के विधिक सशक्तिकरण हेतु वर्कशॉप का आयोजन हुआ। जिसमें निम्न प्रकार के विशेषज्ञों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा हेतु विभिन्न टिप्स दिए। शुक्रवार को नगर के जेपी इण्टर कालेज के प्रागंण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आई पी एस रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है सोशल नेटवर्किंग साइट्स के बढते प्रचलन और साइबर क्राइम के दृष्टिगत सोशल मीडिया साइट्स पर अकाउंट बनाते समय और उनके संचालन के समय छात्राओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।आगे कहा कि फेसबुक या इन्टाग्राम साइट्स का संचालन करते समय अपनी आई डी अवश्य लाॅक कर दें।छात्राएं अपनी डीपी लगाने से परहेज करें। और उन्हें किसी भी असामाजिक तत्व से अगर किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो उसे विद्यालय और प्रशासन को अवश्य सूचित करें।भारत की बेटियाँ शक्ति स्वरूपा दुर्गा और विद्या रूपी सरस्वती जैसी गुणवती होंनी चाहिए। जिससे प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपने विद्या और शक्ति के कौशल का प्रदर्शन कर समाज में एक सशक्त पहचान बना सकें।आज के परिवेश में महिलाएं हर क्षेत्र में पूरे दम खम के साथ अपने शिक्षा,ज्ञान और गुणों के बल पर सफल व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बना रहीं हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित कराने वाली संस्था वी फाउंडेशन की कोआर्डिनेटर मीनू जिंदल ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उनको विधिक अधिकारों से परिचित कराया।साथ में कोआर्डिनेटर सतीश कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने अपने विचार भी रखे। जिसकी आगंतुकों ने सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्त्रियाँ समाज की आत्मा हैं अतः स्त्रियों के बिना किसी भी समाज का निर्माण असंभव है। विद्यालय की छात्राओं को इस कार्यक्रम में जो भी टिप्स प्राप्त हुये हैं वे इनके भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

इस अवसर सतीश जिन्दल,राजुल तुल्स्यान,श्रुति गोयल,कंचन गुप्ता,अनु खेतान, उपप्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद,सगीर अहमद,रणजीत सिंह,ताहिरा बानो,गिरिजा प्रजापति, पीएन कुशवाहा,अफरोज अहमद,मुकेश कुमार,रामदरश शर्मा,जयराज सिंह,चन्दन कुमार गोंड,प्रेम नारायण पाण्डेय,विनोद यादव सहित अनेक अध्यापक व गणमान्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking