News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: होली मिलन व नागरिक अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 2, 2023  |  6:32 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: होली मिलन व नागरिक अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के शुक्र की बाजार में शनिवार को हिन्दू नव वर्ष व होली मिलन व नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन उद्योग व्यापार मण्डल कप्तानगंज के तत्वावधान में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कुशीनगर सासंद विजय कुमार दुबे रहे। तथा विशिष्ट अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय,पूर्व चेयरमैन खड्डा डा.निलेश मिश्रा के साथ साथ पूर्व विधायक दीप लाल भारती, स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि डा.चंदन कुमार गौड़, जय प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जन प्रतिनिधि व उपस्थित सम्मानित लोगों ने जम कर खेली फुलों की होली। तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व अंग बस्त्र देकर सम्मानित किये।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

नागरिक अभिनंदन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सासंद श्री दुबे ने कहा कि होली सौहार्द व आपसी भाईचारे का पर्व है उसे शान्ति व सद्भावना के साथ मनाया जाना चाहिए।इसी क्रम वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि जनपद में क़ृषि विश्वविद्यालय, अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कप्तानगंज में अन्डर पास व ओभर ब्रीज का निर्माण वर्तमान सरकार की देन है। जनपद में पर्यटन अमृत सरोवर के साथ साथ खड्डा में यस्सवी मुख्यमंत्री के खड्डा आगमन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपये की सौगात दी।

विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद नन्द पाण्डेय ने कहा कि जनपद के सभी विधायक गण कप्तानगंज चीनी का बकाया गन्ना मुल्य का भुगतान व मिल को चलवाने हेतू माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर बात रखी है। तथा कुशीनगर सांसद के नेतृत्व में जनपद का विकास हेतु हम सभी विधायक निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं तथा होली की बधाई दी।

इसी क्रम में गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने उपस्थित गणमान्य व्यक्ति को होली मिलन शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पर हमें बैमनस्वता को भूल कर आपसी भाईचारे व मिल जुल कर रहना चाहिए। इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन खड्डा डा0 निलेश मिश्रा ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए जन प्रतिनिधियों गणमान्य व्यक्तियों भाजपा के वरिष्ट पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक व्यापार मण्डल के संरक्षक संतोष जायसवाल व संजय यादव ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्ण पांडेय ने किया।

इस दौरान सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, बैजनाथ कसौधन रविन्द्र प्रसाद, बैजनाथ गुप्ता, हरेराम गुप्त, रमेश अग्रहरी, गंगासागर गुप्ता, इन्द्रजीत गुप्ता, संजय अग्रहरी राजेश वर्मा, संतोष मद्धेशिया,अंशु गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking