News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज में हुआ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 16, 2022  |  8:29 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज में हुआ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे में स्थित जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज के प्रागंण में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय निषाद रहे।कार्यक्रम में जिले के छः विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण  व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

रविवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.संजय निषाद ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। विज्ञान व उसका प्रयोग जहाँ मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है वहीं इसका दुरूपयोग विनाश कारी सिद्ध होता है। इस लिए इसका उपयोग सही दिशा में होना चाहिए। अतिथियों द्वारा बनाज गये विज्ञान आधारित माडल का निरीक्षण कर बच्चों को अपने प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच से समाज व देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित किया,तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग के देने भी भी आश्वासन दिये

इसी क्रम में फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,हाटा विधायक मोहन वर्मा,खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय व तमकुही  विधायक असीम कुमार तथा जनपद के विभिन्न विद्यालय से आये हुए प्रधानाचार्य व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किये।अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने मुख्य अतिथि सहित सभी विधायकों को अंग बस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये। तथा समस्त आगन्तुकों व विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किये। कार्यक्रम में कुल 153 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग किए। जिसमें से कुल 4 टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। निबन्ध प्रतियोगिता के कुल 62 विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विज्ञान संवर्ग की छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित विशाल रंगोली का अतिथियों ने सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य रुप से उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,पंकज तिवारी शकुंतला त्रिपाठी, बिभा मिश्रा,जयराज सिंह,जय प्रकाश उपाध्याय,हरे राम गुप्त मारकण्डेय पाण्डेय,राधेश्याम दिक्षित,राम प्रताप सिंह, विश्वंभर प्रसाद,सगीर अहमद,रणजीत सिंह,ईश्वरचंद,विनोद हरेराम गुप्ता यादव,अखिलेश सिंह,रन्तिदेव सिंह,सूर्य प्रताप,चन्दन कुमार गोंड,प्रेम नारायण पाण्डेय, रामदरश शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक व गणमान्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking