News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: उत्साह के साथ मनाया गया स्वाधीनता का अमृत महोत्सव

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 16, 2021  |  7:58 PM

441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: उत्साह के साथ मनाया गया स्वाधीनता का अमृत महोत्सव

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खंड के कुंदूर गांव में स्थित किसान इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री मदन मोहन रहे व संचालन निलेश तिवारी ने किया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मदन मोहन प्रांतीय संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच ने कहा कि आज देश मजबूती से स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है हम सभी को इस पर गर्व होना चाहिए तथा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहे है तथा आम जनमानस में इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो रहा है और आजादी के बाद से बड़े-बड़े कार्य देश में किए जा रहे हैं तथा देश की एकता को मजबूत करने का काम देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है । काशी विश्वनाथ कारीडोर का लोकार्पण करके देश को एक नई पहचान दिलाई है। जितने भी ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री ने किया है वह अनुकरणीय है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए आप सभी से कहना चाहता हूं कि आप सभी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम करें तभी अखंड भारत का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्वदा सिंह ।

इस अवसर पर सदस्यता प्रमुख नीलेश तिवारी खंड कार्यवाह रवि प्रताप सिंह भाजपा नेता रविंद्र प्रसाद कनौजिया अवधेश पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking