कप्तानगंज/कुशीनगर। आप सासंद संजय द्वारा कोटेदारों के विरूद्ध आपत्ति जनक टिप्पणी करने के परिपेक्ष्य में आल इण्डिया फेयर साप डीलर्स फडरेशन के प्रदेश के आहृवान पर प्रदेश सचिव/ जिलाध्यक्ष कुशीनगर राम निवास प्रसाद के नेतृत्व में कोटेदारों ने कप्तानगंज तहसील गेट पर आप सासंद संजय सिंह के प्रति तीखे प्रतिक्रिया करते हुए राम निवास ने कहा कि सभी प्रदेशों के बराबर ही हमारे प्रदेश को भी कमीशन मिलना चाहिए। अन्य प्रदेशों के तुलना में उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को कम कमीशन मिल रहा है। जबकि सरकार वन नेशन वन कार्ड फार्मूले पर काम कर रही है तो हम लोगों के साथ भेद भाव क्यों। इसके उपरांत आक्रोशित कोटेदारों ने नारेबाजी करते हुए सासंद संजय सिंह पुतला फुँके।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, राम हर्ष कुशवाहा, राम निवास यादव,कैलाश यादव,राम रक्षा वर्मा,रविन्द्र वर्नवाल,विकाऊ सिंह, दूधराज निषाद,सहित तहसील क्षेत्र के कोटेदार उपस्थित रहे।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…