कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी रामकोला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम सभा शेखपुरवा में पंचायत भवन पर हुई जिसमें आगामी 2022 विधानसभा चुनाव और जनविश्वास यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता के पी गौड़ ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है गांव से लेकर शहर तक ऐतिहासिक विकास काम किए गए हैं इसको जनता बखूबी जान रही है विरोधी भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर बौखला गए हैं। प्रदेश के बलिया से निकली जन विश्वास यात्रा का लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है।
यह यात्रा जहां भी जा रही है भारी भीड़ हो रही है रामकोला विधानसभा में भी 29 दिसंबर को मेहंदीगंज बॉर्डर पर यह यात्रा पहुंचेगी। जिसका ऐतिहासिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तन-मन-धन से लग जाएं। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक विकास किए हैं वही पूर्वर्ती सरकार ने कभी नहीं किए केवल जाति पात की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम किया जनता का विकास उस समय नामोनिशान नहीं था हर क्षेत्र पिछड़ा था।
बैठक में सुरेश गौड़ रविकांत यादव महेश सिंह सौरभ सिंह पुष्कर यादव महंत गोड सूर्यभान सिंह पवन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…