News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: सूबे में बसपा की लहर पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार- विजय कुमार

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 23, 2021  |  8:06 PM

468 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सूबे में बसपा की लहर पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार- विजय कुमार

कप्तानगंज/कुशीनगर(न्यूज अड्डा) । प्रदेश में बसपा की सरकार जब भी बनी कानून का राज कायम हुआ।वर्तमान समय में सूबे में बसपा की लहर चल रही है।भाजपा,सपा व कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है। बूथ के पदाधिकारियों के बल पर बसपा मिशन 2022 फ़तह कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

उक्त बातें शनिवार को बसपा गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजय कुमार ने कप्तानगंज नगर पंचायत धर्मशाला में रामकोला विधानसभा के कार्यकर्ता बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा की,बसपा के कार्यकर्त्ता सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को लेकर गांव गांव जनता के बीच जायेंगे और पार्टी की नीतियों को बता कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जागरूक करते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की अपील करेंगे ।

भाजपा समाज दंगा करा कर सत्ता पर काबिज होती है इन्होंने जनता से किया एक भी वादा पूरा नही किया आज पूरे प्रदेश में अराजकता जोरों पर है पुलिस लोगों के साथ बर्बरता कर रही है जिस को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसना होगा। वही समाजवादी पार्टी आपस में वर्चश्व की लड़ाई में पूरी तरह से टूट चुकी है।आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा प्रचण्ड बहुम से सरकार बनायेगी। अध्यश्ता जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सागरव संचालन जिला सचिव बैजू प्रसाद ने किया।

इस दौरान अशगर अली रमेश कुमार सुदर्शन प्रसाद सुरेश चंद भारती हरेंद्र गौतम नित्यानंद भारती राजू राजभर हनुमान मिश्रा रामप्रीत यादव दिनेश प्रसाद राजेंद्र मल इंद्रासन यादव समरेंद्र सिंह सैंथवार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking