कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा डुमडुमवा उर्फ मझिला के कोटेदार द्वारा किये जा रहे घटतौली को लेकर आक्रोशित कार्ड धारकों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में घंटो बवाल काटे। एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक के जांच आश्वासन के बाद शान्त हुए।
मंगल को सुबह ग्राम सभा डुमडुवा उर्फ मझिला के कोटेदार द्वारा राशन वितरण के दौरान कुछ कार्डधारकों ने अपना-अपना राशन तौल किए तो 35 किलो. के जगह 32 किलो.राशन मिला था। राशन वितरण में घटतौली को लेकर आक्रोशित दर्जनों कार्ड धारकों ने रोड पर इकट्ठा होकर घंटो हंगामा करते रहे। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव व पूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त के दूरभाष पर जांच के आश्वासन के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शम्भू सिंह,सुग्गन सिंह,लालजी प्रसाद, संत कुमार,किरन, विन्दा, राजकुमारी सहित उपस्थित रहे।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…