कप्तानगंज/कुशीनगर। शनिवार को कप्तानगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एस राजलिगंम और अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधीनस्थों अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 मामले आए। जिसमें मौके पर 8 मामले का निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में राजस्व के 50, पुलिस के 12, अन्य 15 मामले आये जिसमें राजस्व के 8 मामले का निस्तारण मौके के अधिकारियों द्वारा कर दिया गया।
राजस्व के दो मामलों में टीम गठित कर तीन दिन के अंदर निस्तारण करने का निर्देश डीएम ने तहसीलदार नरेन्द्र राम को दिया।
समाधान दिवस में रामनरेश अग्रहरी ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने सावित्री देबी निवासी कप्तानगंज जमीन बटवारे सतीश यादव कोटा बदलवाने सजरून देबी निवासी घोडादेऊर राशन कार्ड बनवाने का प्रार्थना पत्र दिया।
डीएम ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व और पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस के मामले के निस्तारण करने में कोताहाई न बरतें। फरियादी बहुत आशा के साथ आपके पास फरियाद लेकर आते हैं जिन्हें हर हाल में न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है। डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि अपनी जिम्मेदारी में कोताई बरतने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी रीतेश कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व टीम को पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों को न्याय दिलवाने की जरूरत है। पुलिसकर्मी को निर्देशित करते हुए एएसपी ने राजस्व कर्मियों से कहा कि आपसी सहयोग बढ़ाकर मामले का निस्तारण निर्धारित समय पर करें ताकि सरकार के मंसा के अनुसार पीड़ित को न्याय मिल सके।
इस दौरान एसडीएम कल्पना जायसवाल तहसीलदार नरेन्द्र राम सीओ पियुश कान्त राय नायब तहसीलदार रवी यादव सीएमओ सुरेश पटरियां बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ल राजस्व लिपिक जितेंद्र कुमार यादव दिलीप कुमार डा.एस के गुप्ता ओम प्रकाश पाण्डेय राहुल दिक्षित उमेश शाही पुलिस व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…