News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: योगी सरकार में प्रदेश में बह रही विकास की गंगा – डॉ. डी.एन कुशवाहा

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 26, 2021  |  9:45 PM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: योगी सरकार में प्रदेश में बह रही विकास की गंगा – डॉ. डी.एन कुशवाहा

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पौन पांच साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है सड़क शिक्षा रोजगार हमारी प्राथमिकता रही विकास की गंगा बह रही है। देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रही है प्रदेश की जनता खुशहाल है अमन चमन चारों तरफ दिख रहा है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. डी.एन कुशवाहा ने कप्तानगंज ब्लाक सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश में सरकार बनते ही देश व प्रदेश की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए सेना को अद्भुत संसाधन से लैश किया आज भारतीय सेना पूरे विश्व में डंका बजा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतवर्ष का नाम विश्व के पटल पर लाने का काम किया। उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तब उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश रह गया था।

जिसको भाजपा सरकार बनते ही पौने पाच साल के अंदर उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया गया। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में 20 मेडिकल कॉलेज 2 एम्स खोल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साथ-साथ टूलेन और फोरलेन की सड़क का जाल बिछाया गया आज हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम जोरों पर है। प्रदेश में पुलिस सुरक्षा मजबूत हुई अपराधी प्रदेश छोड़कर फरार हैं अराजकता किसी कीमत पर नहीं पनपने दिया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर जनता के लिए मिसाल है। विकास के दम पर 2022 विधानसभा का चुनाव हम 350 सीटों पर जीत कर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

बैठक को विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मनकेश्वर यादव शेषमणि गोड राजेश साहनी नवजीत प्रताप सिंह विजय कनौजिया आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह व अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सीपी राजभर बैजनाथ गुप्ता विश्वास प्रताप सिंह तेज बहादुर विश्वकर्मा संदीप कनौजिया राजा महेश्वर सिंह अनिल कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking