कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज प्रधान संघ के संरक्षक माधुरी गुप्ता व सुबाष यादव ने बुधवार को दो ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष को भंग कर एक नया प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न कराया। जिसमें शान्ति देवी पत्नी रंजीत कन्नौजिया को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम प्रधान संघ का चुनाव कुछ माह पूर्व हुआ था जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष सत्ती देवी एवं वृजनरायन उर्फ पंचम सिंह चुने गये थे। लेकिन प्रधान संघ अध्यक्षों की निष्क्रियता के कारण संरक्षक द्वारा बुधवार को विकास खण्ड के सभागार में नये अध्यक्ष का चुनाव संरक्षक व पदाधिकारियों के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें निर्विरोध शान्ति देवी पत्नी रंजीत कन्नौजिया ग्राम सभा वरवा कोटवा के ग्राम को चुना गया।
इस दौरान सुबाष यादव रीता मिश्रा अरविंद चौवे,मुरारी सिंह, मनीष मिश्रा संगम प्रसाद जनार्दन कुमार, जय सिंह विमला देवी शम्भू सिंह,राम प्रसिद्ध राम रेखा सिंह विनोद कुमार अम्बिका गुप्ता रवि प्रताप सिंह सहित 51ग्राम प्रधान मौजूद रहे है।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…