कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय थाना परिसर में नव निर्मित महिला हेल्प डेक्स भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षकl कुशीनगर द्वारा किया गया। वहीं महिला शसक्तीकरण के तत्वावधान में एक महिला को गिफ्ट देकर समानित भी किए। तथा निर्वतमान प्रभारी निरीक्षक का विदाई मुकामी पुलिसकर्मी व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया।
बुद्धवार को कप्तानगंज थाना परिसर में नवनिर्मित महिला हेल्प डेक्स का शिलान्यास व उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के द्धारा फीता काट कर किया गया। वहीं महिला शसक्तीकरण को लेकर ग्राम सभा देउरवा निवासी सिरजावती देवी को गिफ्ट देकर पुलिस कप्तान ने सम्मानित भी किया। इसके उपरांत निर्वतमान एस एच ओ संजय कुमार सिंह का स्थानीय पुलिसकर्मी व क्षेत्र के गण्मान्य लोगों द्वारा ससम्मान विदाई किया गया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान श्री पटेल ने कहा कि महिलाओं की अर्जी सुनने वाली महिला पुलिसकर्मियों को खुले आसमान के निचे बैठना पड़ता था।जिससे महिला फ़रियादी व पुलिस कर्मी को दिक्क़ते होती रहीहै l इसलिए महिला हेल्प डेक्स भवन का निर्माण जरूरी था। जिससे महिला पुलिसकर्मी व फरियादी महिलाओं को राहत मिलेगा। इस प्रकार की जन सुविधाएं थाना परिसर में होना चाहिए। जिसका निर्माण कराकर एच एस ओ संजय कुमार सिंह ने सराहनीय कार्य किया है।
अन्त में निर्वतमान प्रभारी निरीक्षक ने आगुन्तकों का आभार प्रकट किये।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौड़, सीओ खड्डा शिवा जी सिंह, नवlगत थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह,हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना,अजय गोविंद राव उर्फ शिशु आनन्द मिश्रा, रामगोपाल गुप्ता,विजय खेतान,मणिचन्द वर्मा ग्राम प्रधान शिवा जी सिंह अनिल पाण्डेय, राम प्रताप सिंह बैजनाथ गुप्ता प्रधान गौतम सिंह सहित थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी भाजपा कार्यकत्ता व क्षेत्र के गण्मान्य लोग उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…