News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: ऑटो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 16, 2021  |  8:22 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: ऑटो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के सामने आर.ओ का पानी बेचने वाले ऑटो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी होते ही थाना गेट पर पहुंची परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के सामने बसीर अंसारी पुत्र मुंशी अंसारी उम्र 40 वर्ष निवासी हाता धुरिया थाना सेवरही अपने पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से हाटा की तरफ जा रहे थे की आर. ओ.का पानी बेच कर आ रही ऑटो से ठोकर लग गया जिससे पति पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए वही पति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही पत्नी महीजनी का थाने के सामने गेट पर रो-रो कर बुरा हाल था वही बेटी खुशबू निशा हसबुन निशा बेहोश हो जा रही थी। बेटा आशीफ मैनुद्दीन सद्दाम दहाड़ मार कर रो रहे थे। पत्नी माहीजनि ने बताया कि होनी को कुछ और मंजूर था मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई मेरे बच्चों का कौन होगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking