News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: 20 लाख के लागत से दो प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प!

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 4, 2022  |  8:45 PM

820 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: 20 लाख के लागत से दो प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प!

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में संचालित प्राथमिक विद्यालय बभनौली व प्राथमिक विद्यालय कांशीराम मे लगभग 20 लाख के विभिन्न कार्यों का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के बीच मंगलवार को नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी ने किया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि ने कहा कि कस्बे में प्राथमिक विद्यालय बभनौली को प्राथमिक विद्यालय कांशीराम आवास जर्जर हो चुका था जिस को गंभीरता से लेते हुए लगभग दस दस लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वाल कर सुंदरीकरण किया जाएगा जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा। बच्चों को बैठने के लिए डेस्क मेज कमरों में टायल लगाकर सुसज्जित किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय कांशीराम आवास में बाउंड्री न होने से बच्चों को काफी दिक्कतें होती थी अब वह दिक्कत समाप्त हो जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा दे रही है हम सभी अभिभावकों का यह दायित्व है कि अपने बच्चों को शिक्षा के लिए जरूर प्रेरित करें। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि लगभग 2 माह में दोनों विद्यालयों का कायाकल्प हो जाएगा बाउंड्री वाल स्कूल में टायल और विभिन्न प्रकार के उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा जिससे कस्बे के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

इस दौरान सभासद शिव प्रताप सिंह वरिष्ठ लिपिक सविता भारती सोनू कुमार गिरिजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking