कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में सोमवार को श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम बाबा का निशान यात्रा निकला मंगल की बाजार में भक्त गण एकत्रित होकर हाथों में पताका लेकर पीला वस्त्र धारण कर जय श्री श्याम जी के नाम का जयकारा लगाते हुए जब यात्रा मंगल की बाजार से निकली तो जय श्री श्याम के नारे से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
झाँकी मंगल की बाजार सेप्रारम्भ होकर चांदनी चौक, आजाद चौक धर्मशाला रोड होते हुए पुनः मंगल की बाजार पहुंच कर यात्रा सम्पन्न हो गयी। वहीं मंगल की बाजार में सायं श्री खाटू श्याम प्रभु का भजन कीर्तन, कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान निकेत खेतान,अनिल बंका,राम गोपाल गुप्त, प्रदीप खेताध, विपुल खेतान,तन्मय खेतान,नीरज सराफ, श्याम केजरीवाल, सुमित सराफ, दिनेश रौनिहार, संतोष जयसवाल,मणि चन्द वर्मा, सुबाष वर्मा,किशन वर्मा,रमेश अग्रहरी,राधा रूंगटा, श्वेता खेतान दीपा खण्डेलवाल क्रीती खेतान सहित सैकड़ों खाटू श्याम भक्त महिला पुरुष शामिल रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…