News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर गरीब कल्याण व कृषक जागरूकता मेला का आयोजन।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 25, 2021  |  6:24 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर गरीब कल्याण व कृषक जागरूकता मेला का आयोजन।

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। पंडित दीनदयाल जयंती,गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़करण एंव कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों व सरकार के योजनाओं का विस्तृत जानकारी दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह रहे। तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभाग अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता भाग लिए। जिसमें क्षेत्र से आये गरीब लाभान्वित महिला व पुरुषों को प्रसस्ति पत्र दिया गया।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

शनिवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के परिसर में पं.दीन दयाल उपाध्याय जयंती व गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एंव कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहद विकास खण्ड स्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस क्रम में पूर्व मा.वि.कप्तानगंज के छात्राओं ने स्वागत में गीत प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अतुल सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का विस्तृत जानकारी लेकर अधिक से अधिक गरीब जनता व किसान सरकारी योजनाओं से लाभन्वित हो सकते है।आगे कहा कि तहसील व ब्लाक के पदाधिकारियों व अधिकारियों का सहयोग मिला तो तहसील व ब्लाक एक माडल बनाने का किर्तिमान स्थापित करेगें। इसी क्रम में मेले में कृषि विभाग के द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली अनुदान व खाद, बीज,पर विस्तृत जानकारी दी। आगंनवाडी केंद्रों के द्वारा अन्न प्रासन्न व गोदभराई करते हुए महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक व कर्मी गैस ऐजेंसी के कर्मचारी शिक्षा विभाग,पशु विभाग,के कर्मिकों ने विभाग व सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एस डी एम कोमल यादव बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी,एडीओ एजी अशोक चौरसिया, हेमन्त कुमार एडी ओ पंचायत सुबाष पटेल, धर्मेन्द्र, संदीप, चिकित्सा प्रभारी डा. एस के गुप्ता, मनीषा सिंह, संजय सिंह मुन्ना मुकुल सिंह,कुणाल गोविंद राव, रंजीत सिंह, शेष मणि गौड़ दिनेश सिंह रानू अग्रहरी बैजनाथ गुप्ता विजय कन्नजिया सहित उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द मिश्रा व संचालन तैमूर अली ने किया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking