News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: स्थापना दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  6:29 PM

471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: स्थापना दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे में स्थित के.टी.एस.स्कुल ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह रहे कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा श्रृंखला द्विवेदी,कु.जिविका, पुनीता,नेहा, अंशिका,के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। 

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

इसके उपरांत विद्यालय के छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि व गण्मान्य लोगों द्वारा छात्रों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किये। विज्ञान वर्ग के छात्र राज कुमार यादव, सत्यम,शिवमणि कार्तिक, व कक्षा सात के प्रिंस, शिवम्, बैभव,अनुराग आयुष्य,द्वारा बनाये गये उपकरण सराहनीय रहा, प्रदर्शनी में भुकम्प आपदा प्रबंधन,सोलर, उर्जा संरक्षण आदि उपकरणों का बाल बैज्ञानिकों ने प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का परिचय दिये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय रहा,समय-समय पर इस तरह का विज्ञान प्रदर्शनी होना चाहिए। जिससे बच्चों में चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गोपाल कृण्ण त्रिपाठी ने कहा कि आज का युग तकनिकी शिक्षा पर निर्भर है,जो कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में तकनीकी शिक्षा को लेकर प्ररेणा मिलेगी। आज के बाल वैज्ञानिक कल के वैज्ञानिक हो सकते है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राजेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह् देकर समानित किये और विद्यालय चेयरमैन ने आये हुए आगन्तुक को आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के अन्त मेधावी छात्रों में पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर प्रजापति ने किया।तथा इसके अध्यक्ष आन्नद मिश्रा रहे।

इस अवसर पर गिरीश चंद्र पटेल,कलावती देवी,विभा उपाध्याय,जय प्रकाश उपाध्याय,विजय खेतान छोटे लाल अग्रहरी गोलू मिश्रा, रमेश जयसवाल, राकेश कुमार अनिल पाण्डेय, बैजनाथ गुप्त,प्रदीप केजरीवाल सहित गण्मान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking