News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: जिलाधिकारी ने किया राजमंदिर ताल का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:15 PM

1,034 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: जिलाधिकारी ने किया राजमंदिर ताल का निरीक्षण

कुशीनगर। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत तहसील/विकास खण्ड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम पिपरा माफी स्थित राजमंदिर ताल जो 134 एकड़ में पांच ग्राम सभा तक फैला है, (300 मीटर चौड़ा व 3 कि0मी0 की लंबाई) का आज जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने ताल के आसपास की आबादी की जानकारी, खतौनी, नक्शे का अवलोकन आदि किया। जिलाधिकारी ने भूमि की पैमाइश कराने हेतु मौके पर उपस्थित लेखपाल को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को निर्देशित करते हुए बताया कि आस पास ग्राम सभा की जो जमीन बंजर है, खाली है उसकी सूची बनाएं। जिलाधिकारी ने ताल पर मत्स्य पट्टे की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से जाना कि किस प्रकार के प्रवासी पक्षियों का ताल में आगमन होता है, झील के आसपास मेला, धार्मिक पूजा आदि की भी जानकारी ली गयी। उन्होनें पानी की गहराई की माप भी करवाई।

जिलाधिकारी ने आस पास के स्थलों का भी निरीक्षण किया। ताल व आस पास के क्षेत्रों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत वाले स्थल के संदर्भ में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मु0 जफर को भूमि पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया।उक्त क्षेत्र के विकास हेतु जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा, को टीम लगाकर मिट्टी का कार्य तत्काल शुरू कराने तथा ताल के आसपास पार्क, घाट आदि बनाने को निर्देशित किया, तथा जिला पंचायतराज अधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित रह कर कार्य कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मु0 जफर, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking