कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थित राजकीय कृषि वीज भण्डार पर शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अन्तर्गत रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने सरसों व मंसूर की मिनी किट वितरित किये। वितरण के दौरान श्री गौड ने कहा कि कृषक दलहनी व तिलहनी फसलों का समावेश कर अधिक लाभ कमा सकते है।
इसी क्रम में गोदाम प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि सुखे की स्थिति को देखते हुए तिलहनी व दलहनी फसलोन को निः शुल्क बीज उपलब्ध करायी गयी किसान भाई समय से बुवाई कर अधिक से अधिक लाभ लें।
वितरण के दौरान मण्डल अध्यक्ष आन्नद मिश्रा सहायक विकास अधिकारी रक्षा अरविंद कुमार पटेल,अशोक एडीओ एजी चौरसिया, छोटेलाल, संदीप कुमार धर्मेंद्र सिहं संतोष कुमार राणा प्रताप सिंह अशोक दूबे, अनिरुद्ध सिंह,अरविंद यादव, लाल प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, शम्भू यादव सहित तमाम किसान भाई उपस्थित रहे।
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…