News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: मृतक परिवार के घर पहुँच सांसद ने बढ़ाया ढांढ़स

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 9, 2022  |  6:53 PM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मृतक परिवार के घर पहुँच सांसद ने बढ़ाया ढांढ़स

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड न० 8 सुबास नगर उत्तरी झझवा निवासी राणा उर्फ विशाल रावत उम्र 23 वर्ष की शुक्रवार रात्रि में प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। 

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

घटना की सूचना पर रविवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने मृतक के घर पहुंचकर ढाढ़स बढ़ाया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। साथ ही मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को निर्देशित किया कि मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा लाभ और जन धन बीमा योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाने हेतु निर्देशित किया। मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद कर हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। साथ ही परिजनों को सभी सरकारी लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, संजय सिंह मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, रामानुज मिश्रा, सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, बैजनाथ गुप्ता, संतोष जायसवाल,आकाश गिरी, लेखपाल मारकण्डेय गुप्ता, चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking