खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से सबकुछ तबाह कर रख दिया, घर गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीण, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम की मदद से आग बुझाई जा सकी।
करदह गांव के तिवारी टोला गांव में मदन चौहान के घर अज्ञात कारणों से घर के अंदर आग की लौ उठने लगी, परिजन खेती कार्य से खेत में थे शोर सुनकर जब तक गांव के लोग पहुंचते बगलगीर नन्दलाल,जीतन सुदर्शन चौहान और एक अन्य झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया, आग की लपटे विकराल रूप ले लिया और सभी घरों में रखे सामान, अनाज, नकदी और कटरैन आदि जलकर नष्ट हो गए। शोर सुनकर गांव के लोगों ने आग बुझाना शुरू किया, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। लोगों ने प्रशासन से अग्नि पीड़ितों के मदद की गुहार लगाई है।
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…