News Addaa WhatsApp Group

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी की सख्त कार्रवाई, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर.

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 12, 2025  |  6:44 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी की सख्त कार्रवाई, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर.

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बीती रात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रामकोला के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

सूत्रों के अनुसार, एसपी ने यह कार्रवाई थाना प्रभारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में की है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में शिकायतों के निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में अपेक्षित सतर्कता न बरतने पर यह निर्णय लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाह और उदासीन अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बनी रहे।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking