कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता संघ महामंत्री संजय सिंह बघेल ने जन्मदिन के सुअवसर पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन को पौधरोपण से जोड़ने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है और इससे सहज ही पर्यावरण संरक्षित हो रहा। उन्होंने संस्था सदस्यों को जन्मदिन पर लोगों को जागरूक कर पौधा लगवाने हेतु धन्यवाद भी दिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, अश्वनी शुक्ल, अरविंद पाठक, वशिष्ठ सिंह, विजेंद्र बर्नवाल, राम प्रवेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित त्रिपाठी, ज्ञान चंद्र प्रजापति, राम प्रीत बरेठा, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…