News Addaa WhatsApp Group

कसया: ग्रामीण अंचल में शिक्षा का अलख जगाकर अमर हो गए बाबू बंशराज- विधायक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2022  |  7:34 PM

381 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ग्रामीण अंचल में शिक्षा का अलख जगाकर अमर हो गए बाबू बंशराज- विधायक

साखोपार/कसया।कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय बाबू बंसराज सिंह के जन्म दिवस पर नि:शुल्क आंखों की जांच,तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन,निःशुल्क दवा वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के द्वारा फीता काटकर किया गया।विधायक श्री पाठक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में दो-दो कालेजों का स्थापना करके बाबू बंशराज सिंह ने शिक्षा का अलख जगाकर अपने आप को अमर गए।आज भी लोगों के दिलों में उनके द्वारा किये गए कालेज की स्थापना व सामाजिक कार्यों के बदौलत वह जिंदा है।उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर,डॉ संजीव सिंह तीन मूर्ति हॉस्पिटल गोरखपुर,जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह जिला ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में 250 मरीजों के आंखों की जांच हुई,जिसमें 90 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।जिनका ऑपरेशन निःशुल्क गोरखपुर में किया जाएगा।तथा निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।दूसरे सत्र में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।प्रधानाचार्य कैप्टन चन्द्र भूषण सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता हरीहर कुशवाहा ने किया ने किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नवनाथ दुबे ने किया।

इस अवसर पर विजय शुक्ल, अमर बहादुर,दीपक,साकिर अली,बलवंत सिंह,ईशा खां,राजेन्द्र यादव,महेश मिश्रा,गोरख यादव,राघवेंद्र सिंह,शिव कुमार पांडेय,देवकरण सिंह,मेराज खान,जमशेद,सुमित त्रिपाठी,शिवमोहन,राहुल,सहित विद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking