News Addaa WhatsApp Group

कसया: 25 हजार दियों से जगमग होगा बुद्धा घाट, बांटी गई जिम्मेदारियां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2022  |  7:30 PM

419 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 25 हजार दियों से जगमग होगा बुद्धा घाट, बांटी गई जिम्मेदारियां
  • पूर्व विधायक रजनीकांत मणि ने किया बुद्धा घाट का निरिक्षण

कसया/कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर वाइटल केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में 7 नवम्बर सोमवार को बुद्धा घाट (रामाभार स्तूप) पर देव दीपावली के अवसर होने वाले दीप दान महोत्सव और सिख धर्म के प्रवर्तक श्री गुरुनानक देव जी की 553 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी और फाउंडेशन के प्रबन्धक व कार्यक्रम आयोजक डॉ अनिल कुमार सिन्हा अपने पदाधिकारियों के साथ बुद्धा घाट का निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

इस अवसर पर घाट 25 हजार दियों से जगमग होगा।निरीक्षण के दौरान बुद्धा घाट पर मंच सज्ज़ा, ध्वनि विस्तारक, प्रकाश, रंगोली, दियों की व्यवस्था, अतिथियों का स्वागत, शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, विज्ञान आदि क्षेत्र की विभूतियों को सम्मनित करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों में चर्चा की गई और फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी। देव दीपावली पर कार्यक्रम की रूप रेखा संस्था प्रबन्धक डॉ सिन्हा ने प्रस्तुत की। जिसमें प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक सर्व कल्याण हेतु धर्माचार्यों द्वारा पूजन, 1:30 से सायं 4:30 बजे तक संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, 4:30 से 5 बजे तक हिरण्ड्यवती नदी का पूजन, 5 से 5:20 बजे तक दीप प्रज्वलन, 5:20 से 7 बजे तक भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7 बजे से सायं 7:30 बजे तक महा आरती होगा। इस मौके पर सिख धर्म और बौद्ध धर्मानुयायी भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार जैन, राजू मद्धेशिया, सुरेश प्रसाद गुप्ता, वीरेश राय, अनिल कुमार मल्ल, गोपेंद्र प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking