साखोपार/कुशीनगर।आज़ादी के 75 वी वर्षगांठ पर मनाएं जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद के विभिन्न सभी मदरसों पर ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित शिक्षक व छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी व राष्ट्रगान गाया। कसया नगर में संचालित मदरसा दारूल उलूम अंजुमन इस्लामिया के प्रांगण में प्रबन्धक अब्दुल मजीद व प्रधानचार्य मौलाना सदाकत अली कादरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के दौरान प्रबंधक अब्दुल मजीद ने कहा कि आजादी के बाद से यह पहला मौका है कि सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन करके पूरे अगस्त माह को ही खुशनुमा बना दिया है।चारों तरफ राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। प्रधानाचार्य मौलाना सदाकत अली कादरी ने कहा कि सरकार की यह पहल वाकई काबिले तारीफ है।हर तरफ देशभक्ति की ब्यार चल रही है।पूरा देश देशभक्ति के धूम में झूम उठा है।
इस अवसर पर मौलाना दरवेश आलम मिस्बाही, मौलाना साबिर अली,मौलाना मुख्तार अहमद कादरी, मौलाना फैजुल कमर, फकरुद्दीन,जैनुल आब्दीन,जैनुल्लाह,आशिक अली,इजहार आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…