News Addaa WhatsApp Group

कसया: नवरात्रि पर बुजुर्गों में वितरित किया फल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2022  |  9:12 PM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नवरात्रि पर बुजुर्गों में वितरित किया फल
  • बुजुर्गों की सेवा करना मानवीय कर्तब्य- चंद्रशेखर शुक्ला

कसया/कुशीनगर। सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन कुशीनगर द्वारा शनिवार की शाम को कसया नगर स्थित वृद्धा आश्रम में नवरात्रि के पावन अवसर पर फल वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

संस्था जिलाध्यक्ष कुशीनगर व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि गरीब, लाचार, बुजुर्गों की सेवा करना मानवीय गुण है। समाज में एक दूसरे का सहयोग करने से जहां आत्म सुख मिलता है वहीं संतुष्टि भी। आप सबकी हर वक्त मदद हमारी संस्थाकरेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने कहा कि बुजुर्गों व बेसहारों की मदद के लिए हम सभी को आगे आना होगा। प्रदेश सचिव हाईकोर्ट लखनऊ अधिवक्ता कृति भूषण मिश्रा ने संगठन के द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। आश्रम के बुजुर्गों व मानसिक विक्षिप्तों को केला, अंगूर, सेव आदि के पैकेट दिए गए।

इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, मदन कुमार, शिक्षक नागेंद्र शुक्ला, विवेक मणि त्रिपाठी, आश्रम के प्रबन्धक रज्जू रजा, लिपिक विकास श्रीवास्तव,  स्टोर कीपर रामवती, सुजीत दास उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking