News Addaa WhatsApp Group

कसया: पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- अजय प्रताप नारायण सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2022  |  7:41 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- अजय प्रताप नारायण सिंह
  • अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चाl

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की एक बैठक प्रदेश कैम्प कार्यालय साखोपार में सम्पन्न हुई। जिसमें सांगठनिक मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं, सांगठनिक मजबूती पर वक्ताओं ने चर्चा करते हुए जनपद व तहसील की निर्धारित बैठकों, सदस्यता अभियान, सभी पत्रकारों का निःशुल्क बीमा, परिचय पत्र आदि पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

पत्रकार हित, सम्मान के लिए एबीपीएसएस हमेशा आगे है। केंद्र व प्रदेश सरकार पत्रकार हित, सम्मान के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें। आजादी के इतने वर्षों बाद भी किसी जन प्रतिनिधि या संगठनों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की आवाज नहीं उठाई। असली समाज सेवा करने वाले मीडिया कर्मियों को किसी ने न्याय नहीं दिया। इसलिए हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और एकजूट होना होगा, मजबूत होना होगा। प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय व मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के प्रस्ताव पर पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर मण्डलायुक्त व एडीजी को पत्रक देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विजय कुमार राव,मंडल महामन्त्री असफाक अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, मो0असलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking